बदायूं। वाल्मीकि बालनिकेतन विद्यालय में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव समारोह समिति के गठन को लेकर सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता श्री नरेंद्र चौधरी ने की।
सभा में समाज के लोगों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से वीर राजू लाल को अध्यक्ष, नवीन विद्यार्थी को उपाध्यक्ष, अरुण वाल्मीकि को महामंत्री तथा विपिन प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित लोगों ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान समाज के वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव को एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और आयोजन को सफल बनाने पर भी जोर दिया।
सभा में सभासद रवि बाबू, लखन रोहिले, विकास कुक्कु, गौरव, नवीन नीनू, संदीप रत्नाकर, कपिल वाल्मीकि, राज चौहान, सुनील, निक्की, यश, राज रोहिल, रितिक, हैप्पी वाल्मीकि, अंशु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





