आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुए ‘आंगन उत्सव’
बदायूं में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन उत्सव’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेवा, सम्मान और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं बच्चों और माताओं से जुड़े कार्यक्रमों के तहत गोधभराई, अन्नप्राशन और बेबी शो भी आयोजित किए गए।
सेवा संकल्प अभियान देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। इसके तहत आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।
वजीरगंज समेत कई क्षेत्रों में हुए कार्यक्रम
वजीरगंज स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वहीं ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज ने पेपल, बगरैंन और सिसईया के आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुचंद्रा ने हतरा, व्यौली और वरौर के आंगनवाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर आंगनवाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया।
क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रजनी मिश्रा ने गढ़ौली और पुसगवां के आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वहीं पूर्व जिला मंत्री रानी सिंह पुंडीर ने बांस बरोलिया और रिसौली के आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम में सहभागिता की।
महिलाओं और बच्चों के कल्याण पर जोर
ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज गुड्डू देवी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं और पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका का उल्लेख किया।
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के योगदान को किया रेखांकित
क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रजनी मिश्रा ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ‘आंगन उत्सव’ को सेवा, सम्मान और जागरूकता से जोड़ने वाला कार्यक्रम बताया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुचंद्रा ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को सम्मानित किए जाने की बात कही।







