लोड हो रहा है...

TUE, 13 OCT 2026 UPDATED 08:07 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
13 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 13 Oct 2026, 08:07 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर BJP महिलामोर्चा का प्रदर्शन

बदायूं में भाजपा महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में पदयात्रा निकालकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय की मांग उठाई।

बदायूं में अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदयात्रा।
बदायूं में महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर पदयात्रा निकालतीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय और महिला कार्यकर्ता। फोटो: फोटो: रोहिलखण्ड प्रभात न्यूज़
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में मालवीय आवास से महाराणा प्रताप चौक तक निकाली पदयात्रा

बदायूं। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास से महाराणा प्रताप चौक तक पदयात्रा निकाली और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने प्लेकार्ड के माध्यम से अपनी मांगें उठाईं। महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़े छात्राओं की शिकायतों के प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेतृत्व के रुख पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कांग्रेस नेतृत्व से अपना पक्ष स्पष्ट करने और महिला सम्मान के मुद्दे पर जिम्मेदारी निभाने की मांग की।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान, सुरक्षा और न्याय सर्वोपरि है। महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मामलों में आवाज उठाना और जवाबदेही तय करना जरूरी है। महिला सम्मान केवल नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि महिलाओं की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाया जाना चाहिए।

प्रदर्शन में पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा सिंह, जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा, जिला मंत्री रचना शंखधार, राजवती वर्मा, पूर्व जिला मंत्री रानी सिंह पुंडीर, सविता शर्मा, कृष्णा गुप्ता, नन्ही यादव, गुड्डी राघव, छाया शर्मा और वंदना श्रीवास्तव सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: अन्य

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 2,449 व्यूज

संबंधित खबरें

वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत का मामला
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत, तीन बच्चे भी बुखार से पीड़ित
बदायूं में दहेज हत्या के आरोप से जुड़ा मामला
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप,एसएसपी से शिकायत
बदायूं में मानदेय बढ़ाने की मांग करतीं आशा संगिनियां।
26 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला तो करवा चौथ पर लखनऊ में धरना देंगी आशा संगिनियां
बदायूं में PDA जनपंचायत में शामिल होने वाले सांसद धर्मेंद्र यादव और सांसद आदित्य यादव।
कल गुलड़िया PDA जनपंचायत में गरजेंगे धर्मेंद्र यादव और आदित्य यादव,

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP