लोड हो रहा है...

FRI, 30 OCT 2026 UPDATED 10:05 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
30 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 30 Oct 2026, 10:05 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

अलापुर पुलिस ने ट्रांसफार्मर तेल चोरी के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 250 लीटर तेल, कार, तमंचा और उपकरण बरामद किए।

बदायूं के अलापुर में ट्रांसफार्मर तेल चोरी के मामले में गिरफ्तार छह आरोपी और बरामद 250 लीटर तेल, व्रेजा कार व उपकरण।
अलापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ट्रांसफार्मर तेल चोरी के आरोपी और बरामद सामान। फोटो: थाना अलापुर पुलिस
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

व्रेजा कार, 250 लीटर तेल, अवैध तमंचा-कारतूस और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद

अलापुर (बदायूं)। थाना अलापुर पुलिस ने ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले कथित गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक व्रेजा कार, पांच जरीकेन में करीब 250 लीटर तेल, छह खाली जरीकेन, एक अवैध तमंचा, एक कारतूस और तेल निकालने के उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा एक इन्वर्टर और एक स्टेबलाइजर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, बीती रात थाना अलापुर की पुलिस टीम क्षेत्र में अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान चौरेड़ा-शिकरापुर मोड़ से बिरासतनगर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर पुलिस ने छह लोगों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से ट्रांसफार्मर का तेल, तेल निकालने के उपकरण और अवैध तमंचा-कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंदराम पुत्र सूरजपाल निवासी भटौली, थाना दातागंज; सचिन पुत्र गुंजेंद्र पाल निवासी सराय पिपरिया, थाना मुजरिया; धर्मपाल पुत्र रामसहाय निवासी चंदवारा, थाना दातागंज; धर्मपाल उर्फ गुड्डू पुत्र रामलड़ैते लाल निवासी भटौली, थाना दातागंज; अजयवीर सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी कटकासमन, थाना भमौरा, जिला बरेली; और सूरज उर्फ सुनील कुमार पुत्र सुरेंद्रपाल निवासी झुगासा, थाना दातागंज के रूप में हुई है।

पूछताछ में गिरोह से जुड़े होने का दावा

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर संगठित गिरोह बनाकर क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर थाना अलापुर में आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं: 250 लीटर ट्रांसफार्मर तेल बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार | Badaun Crime News

स्रोत: पुलिस

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 4,819 व्यूज

संबंधित खबरें

Budaun Alapur Delhi Police Raid Azhar Case
अलापुर में दिल्ली पुलिस की दबिश,10 लाख नकद और 500 ग्राम हेरोइन बरामद
मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत के फैसले से संबंधित समाचार
मेरठ सांप कांड: रविता और अमरदीप को फांसी की सजा
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला के मामले में अदालत का फैसला
मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा,
लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाली विवाहिता की सांकेतिक तस्वीर
सुहागरात से ही पति ने बनाई दूरी, पत्नी ने शारीरिक अक्षमता छिपाने और दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP