लोड हो रहा है...

SUN, 29 NOV 2026 UPDATED 07:32 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
29 Nov 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 29 Nov 2026, 07:32 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान दर्दनाक हादसा, बदायूं का नायक अंकुश पटेल शहीद

हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान टैंक हादसे में बदायूं के नायक अंकुश पटेल और शामली के एक अन्य जवान शहीद हो गए। अंकुश ने बच्चों से रविवार को घर लौटने का वादा किया था।

बदायूं के शहीद सेना के जवान नायक अंकुश कुमार पटेल की तस्वीर।
हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान शहीद हुए बदायूं के वीर सपूत नायक अंकुश कुमार पटेल। फोटो: सोशल मीडिया साभार
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

टैंक की चपेट में आने से शामली के एक अन्य जवान की भी गई जान, रविवार को घर लौटने वाले थे अंकुश; बच्चों से आखिरी बातचीत में किया था ककोड़ा मेला घुमाने का वादा

बदायूं। हरियाणा के हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में बदायूं के वीर जवान नायक अंकुश कुमार पटेल शहीद हो गए। उनके साथ शामली जिले के एक अन्य जवान नायक मनीष कुमार ने भी दम तोड़ दिया। दोनों जवानों की शहादत की खबर मिलते ही बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव आमगांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिस परिवार को रविवार को जवान के घर लौटने का इंतजार था, वहां उनकी शहादत की खबर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर को हरियाणा के हिसार जिले में तोशाम रोड स्थित भोजराज गांव के पास भारतीय सेना का युद्धाभ्यास चल रहा था। अभ्यास में करीब 32 टैंक शामिल थे। इसी दौरान टैंकों की आवाजाही से धूल का घना गुबार उठने के कारण दृश्यता कम हो गई। बताया जा रहा है कि टैंक चालक को आगे तैनात जवान दिखाई नहीं दिए और एक टैंक दोनों जवानों के ऊपर से गुजर गया। हादसे में नायक अंकुश कुमार पटेल और शामली निवासी नायक मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल हिसार स्थित सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2010 में सेना में भर्ती हुए थे अंकुश

बदायूं के गांव आमगांव निवासी अंकुश कुमार पटेल भारतीय सेना की टू गार्ड रेजिमेंट में नायक के पद पर तैनात थे। उन्होंने वर्ष 2010 में सेना में भर्ती होकर देश सेवा शुरू की थी। उनके पिता आदेश कुमार सिंह भी सेना में नायक पद से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में सैन्य सेवा की परंपरा रही है। अंकुश के छोटे भाई विनीत भी नौकरी करते हैं।

बच्चों से आखिरी बातचीत में कहा था, रविवार को घर आऊंगा

इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। परिजनों के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब दो बजे अंकुश ने फोन पर अपने बच्चों से बातचीत की थी। उन्होंने रविवार को छुट्टी पर घर आने की बात कही थी। परिवार ने उनके आने के बाद बच्चों को ककोड़ा मेला घुमाने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन यह ख्वाहिश अधूरी रह गई।

अंकुश अपने पीछे पत्नी पूजा, 11 वर्षीय बेटी नंदिनी और सात वर्षीय बेटे हर्ष को छोड़ गए हैं। बच्चों को पिता के घर लौटने का इंतजार था, लेकिन अब वह तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचेंगे। इस खबर से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव में पसरा मातम, अंतिम विदाई की तैयारी

रविवार को हिसार में दोनों जवानों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पार्थिव शरीर सेना के अधिकारियों को सौंप दिए गए। इसके बाद पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना किए गए। बदायूं के अंकुश पटेल की शहादत से आमगांव समेत आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीण और क्षेत्रवासी अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने की तैयारी में जुटे हैं।

देश की सेवा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले नायक अंकुश कुमार पटेल की शहादत ने पूरे जनपद को गमगीन कर दिया है।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान दर्दनाक हादसा, बदायूं का नायक अंकुश पटेल शहीद - फोटो 2

स्रोत: अन्य

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 8,532 व्यूज

संबंधित खबरें

नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन
75 साल की उम्र में अभिनेता नाना पाटेकर का निधन: फिल्म जगत में शोक
मायावती ने आकाश आनंद को फिर बसपा का राष्ट्रीय संयोजक बनाया
आकाश आनंद की बसपा में वापसी, मायावती ने फिर सौंपी राष्ट्रीय संयोजक की कमान
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं और SIR मामले पर सुनवाई
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई,
आकाश आनंद ने मायावती से बसपा में फिर सेवा का अवसर देने की अपील की
आकाश आनंद ने मायावती से मांगा एक और मौका, बोले- ‘बसपा मेरा परिवार’

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP