लोड हो रहा है...

TUE, 10 NOV 2026 UPDATED 01:15 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
10 Nov 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 10 Nov 2026, 01:15 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

बदायूं में आग का तांडव: किसानों की एक दर्जन से अधिक पराली के ढेर राख

बिनावर थाना क्षेत्र के बिलहैत गांव में शराब ठेके के पास लगी आग से एक दर्जन से अधिक किसानों की पराली के ढेर जल कर राख। ग्रामीणों ने शराब और बीड़ी पीने के दौरान लापरवाही की आशंका जताई है।

बदायूं के बिलहैत गांव में आग लगने से जले किसानों की पराली की गरियां।
बिलहैत गांव में शराब ठेके के पास लगी भीषण आग में एक दर्जन से अधिक किसानों की पराली की गरियां जलकर राख हो गईं। फोटो: रोहिलखण्ड प्रभात संवाददाता
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बिनावर (बदायूं)। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव बिलहैत में शराब के ठेके के पास रखे किसानों की पराली के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक किसानों की पराली की गरियां जलकर राख हो गईं। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

ग्रामीणों के मुताबिक, शराब के ठेके के आसपास कुछ लोग शराब पी रहे थे और बीड़ी भी पी जा रही थी। इसी दौरान लापरवाही के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास रखी पराली की गरियां भी उसकी चपेट में आ गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि आग लगने के बाद शराब पी रहे लोग और ठेके का इंचार्ज मौके से चले गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बिनावर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, दमकल वाहन के पहुंचने तक आग काफी नुकसान कर चुकी थी। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसानों की पराली की गरियां जलकर राख हो चुकी थीं।

इन किसानों की पराली की गरियां जलीं

ग्रामीणों के अनुसार, आग की चपेट में आकर वीरपाल पुत्र दन्नू, सुमित पुत्र पप्पू, अरविंद लाला पुत्र हरिनन्दन सहाय, अनीष पाल पुत्र सत्यपाल, बाबा जी पुत्र पुन्नी, बिमला पत्नी गोकिल, शकील अहमद पुत्र रशीद अहमद, जगदीश पुत्र भगवान सिंह, धनवीर पुत्र जगदीश, रामलड़ेते पुत्र महावीर, हरपाल पुत्र चेतीराम और सुनील कुमार पुत्र भवानी शंकर सहित कई किसानों की पराली की गरियां जलकर नष्ट हो गईं।

मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने लगाई गुहार

आगजनी की इस घटना से प्रभावित किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सालभर की मेहनत से तैयार की गई फसल जलने से किसान मायूस हैं। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन को जल्द कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं में आग का तांडव: किसानों की एक दर्जन से अधिक पराली के ढेर राख - फोटो 2

स्रोत: रिपोर्टर

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 2,607 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में यातायात माह-2026 के तहत कार्रवाई करते टीएसआई ललित कुमार।
TSI ललित कुमार का सख्त एक्शन, नाबालिग की स्कूटी सीज, 36,500 जुर्माना
DPS बदायूं के वार्षिकोत्सव वैविध्यम् 2026 में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।
DPS बदायूं के वैविध्यम् 2026 में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक
सीतापुर के पिसावां में ट्रक की टक्कर के बाद पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सड़क हादसे में पांच महिलाओं की मौत।
सीतापुर में भीषण हादसा: मुंडन से लौट रहे परिवार की 5 महिलाओं की मौत
बदायूं में यातायात माह-2026 के तहत पुलिस लाइन चौराहे पर वाहन चेकिंग करते टीएसआई ललित कुमार।
टीएसआई ललित कुमार का सख्त एक्शन, नियम तोड़ने वालों के 125 चालान

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP