लोड हो रहा है...

FRI, 06 NOV 2026 UPDATED 06:32 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
06 Nov 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 06 Nov 2026, 06:32 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

सीतापुर में भीषण हादसा: मुंडन से लौट रहे परिवार की 5 महिलाओं की मौत

सीतापुर के पिसावां में ट्रक की टक्कर के बाद पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सड़क हादसे में पांच महिलाओं की मौत।
सीतापुर में भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे पुलिसकर्मी और ग्रामीण। फोटो: AI द्वारा बनाया हुआ चित्र
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

हरदोई में मुंडन संस्कार कराकर घर लौट रहे थे बरगवां गांव के लोग, हादसे के बाद मची चीख-पुकार; ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नीचे दबे लोग

सीतापुर। जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। पिसावां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में मां-बेटी समेत पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बरगवां गांव के लोग हरदोई में मुंडन संस्कार संपन्न कराने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 22 लोग सवार थे। शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव के पास बरगवां-कुल्हा घाट मार्ग से गुजर रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।

पलटी ट्रॉली, नीचे दबे लोग; मची चीख-पुकार

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। उसमें सवार लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। अचानक हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकलवाया।

आनन-फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां और महोली पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान पांच महिलाओं ने दम तोड़ दिया। मृतकों में काजल, सुशीला, रूबी और सुनीता की पहचान हुई है, जबकि पांचवीं महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मुंडन की खुशियां मातम में बदलीं

हादसे में घायल लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए सीतापुर रेफर किया गया है। हादसे की खबर जैसे ही बरगवां गांव पहुंची, वहां कोहराम मच गया। जिस परिवार और गांव में कुछ देर पहले मुंडन संस्कार की खुशियां थीं, वहां अब अपनों को खोने का गम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस हादसे की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। इस दर्दनाक दुर्घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले सड़क हादसों की भयावह तस्वीर सामने ला दी है।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: अन्य

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 1,106 व्यूज

संबंधित खबरें

DPS बदायूं के वार्षिकोत्सव वैविध्यम् 2026 में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।
DPS बदायूं के वैविध्यम् 2026 में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक
बदायूं में यातायात माह-2026 के तहत पुलिस लाइन चौराहे पर वाहन चेकिंग करते टीएसआई ललित कुमार।
टीएसआई ललित कुमार का सख्त एक्शन, नियम तोड़ने वालों के 125 चालान
बदायूं पुलिस लाइन चौराहे पर टीएसआई ललित कुमार द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई
TSI ललित कुमार का सख्त एक्शन,86 वाहनों के चालान से मचा हड़कंप
बदायूं सालारपुर में राजकीय कृषि एवं डिजिटल सेंटर का उद्घाटन करते विधायक महेश चंद्र गुप्ता
किसानों को बड़ी सौगात,1.5 करोड़ से बने कृषि सेंटर का शुभारंभ

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP