लोड हो रहा है...

TUE, 13 OCT 2026 UPDATED 08:07 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
13 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 13 Oct 2026, 08:07 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा बदायूं, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

बदायूं के अंबेडकर पार्क में कांग्रेस ने चुनावी पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन व्यवस्था पर सवाल उठाए।

बदायूं अंबेडकर पार्क में कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ धरना प्रदर्शन
बदायूं में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाते कांग्रेस कार्यकर्ता। फोटो: रोहिलखण्ड प्रभात
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन, कुणाल चौधरी बोले- लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा तक जारी रहेगा संघर्ष

बदायूं। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे के साथ शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। अंबेडकर पार्क में धरना देने से पहले कांग्रेसियों ने प्रमुख मार्गों से मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार और निर्वाचन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग उठाई गई।

धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने की। मुख्य वक्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी कुणाल चौधरी रहे। पूर्व प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अंकित चौहान समेत कई नेताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम का संयोजन जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति ने किया, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने किया।

मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा जरूरी: कुणाल चौधरी

कुणाल चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा जरूरी है। लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

संविधान ने दिया बराबरी का अधिकार: मुन्ना लाल सागर

शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान ने देश के हर नागरिक को मतदान का अधिकार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अधिकार को प्रभावित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित होने तक कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

महंगाई-बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर भी सरकार को घेरा

पूर्व प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर जनता में नाराजगी है। जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव और जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह ने भी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और चुनाव में पारदर्शिता की मांग उठाई। जिला उपाध्यक्ष अंकित चौहान ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की भागीदारी और मताधिकार का सम्मान सर्वोपरि है।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: अन्य

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 3,792 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदयात्रा।
महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर BJP महिलामोर्चा का प्रदर्शन
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत का मामला
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत, तीन बच्चे भी बुखार से पीड़ित
बदायूं में दहेज हत्या के आरोप से जुड़ा मामला
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप,एसएसपी से शिकायत
बदायूं में मानदेय बढ़ाने की मांग करतीं आशा संगिनियां।
26 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला तो करवा चौथ पर लखनऊ में धरना देंगी आशा संगिनियां

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP