लोड हो रहा है...

TUE, 13 OCT 2026 UPDATED 08:08 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
13 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 13 Oct 2026, 08:08 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

बीच सड़क पर प्रेमिका का हाई-वोल्टेज ड्रामा प्रेमी को पीटा, लैपटॉप और 50 हजार रुपये छीनने का आरोप

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दास कॉलेज के सामने एक युवक से मारपीट और उसका लैपटॉप व 50 हजार रुपये से भरा बैग छीनने का आरोप सामने आया है। युवक ने एक युवती और उसके साथ आए लोगों पर आरोप लगाए हैं। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस जांच के बाद मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

दास कॉलेज के सामने युवक से मारपीट के बाद जुटी लोगों की भीड़
दास कॉलेज के सामने मारपीट की घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। फोटो: फोटो — स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

दास कॉलेज के सामने पेट्रोल पंप के पास हुई घटना, मारपीट के बाद साथियों संग फरार होने का आरोप

बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में गुरुवार शाम दास कॉलेज के सामने पेट्रोल पंप के पास उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवती ने कथित तौर पर अपने प्रेमी की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। आरोप है कि विवाद के दौरान युवती ने युवक का लैपटॉप और बैग में रखे 50 हजार रुपये भी छीन लिए और अपने साथ आए लोगों के साथ मौके से चली गई। सड़क पर हुए हंगामे के चलते मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।

पीड़ित युवक की पहचान अभिषेक साहू पुत्र नरेश साहू निवासी होली चौक, ब्रह्मपुर के रूप में बताई गई है। बताया गया है कि अभिषेक एक निजी कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के पद पर कार्यरत है। वहीं, युवती की पहचान आरती पुत्री भगवान दास निवासी कमाठीपुरा, बॉम्बे के रूप में बताई गई है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले करीब डेढ़ साल से संबंध थे। युवक के अनुसार, बीती 12 जुलाई को दोनों ने एक मंदिर में प्रेम विवाह भी किया था। गुरुवार शाम करीब पांच बजे अभिषेक अपनी विजिट पूरी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान दास कॉलेज के सामने आरती कथित तौर पर चार अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गई।

आरोप है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवती ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर हुए इस घटनाक्रम के कारण कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

युवक का आरोप है कि मारपीट के बाद उसका लैपटॉप और बैग, जिसमें करीब 50 हजार रुपये रखे थे, छीन लिया गया। इसके बाद युवती अपने साथ आए लोगों के साथ मौके से चली गई।

कॉलेज के सामने सड़क पर हुई मारपीट और हंगामे को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। मामले में पुलिस की ओर से जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: अन्य

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 7,347 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदयात्रा।
महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर BJP महिलामोर्चा का प्रदर्शन
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत का मामला
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत, तीन बच्चे भी बुखार से पीड़ित
बदायूं में दहेज हत्या के आरोप से जुड़ा मामला
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप,एसएसपी से शिकायत
बदायूं में मानदेय बढ़ाने की मांग करतीं आशा संगिनियां।
26 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला तो करवा चौथ पर लखनऊ में धरना देंगी आशा संगिनियां

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP