लोड हो रहा है...

THU, 12 NOV 2026 UPDATED 07:17 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
12 Nov 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 12 Nov 2026, 07:17 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

50 हजार का इनामी वांछित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,

: दातागंज मेले में हत्या के मामले में फरार 50 हजार के इनामी वारिश को अलापुर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। एक सिपाही भी घायल हुआ।

बदायूं में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 50 हजार का इनामी अभियुक्त वारिश
दातागंज मेले में हुए हत्याकांड में वांछित 50 हजार का इनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। फोटो: रोहिलखण्ड प्रभात न्यूज़ / पुलिस विभाग द्वारा जारी तस्वीर।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

दातागंज मेले में चाकू से हमला कर हत्या करने का था आरोप, मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल; जिला अस्पताल में भर्ती

बदायूं। दातागंज कस्बे में मेले के दौरान चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या और दूसरे को घायल करने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार सुबह थाना अलापुर पुलिस की मोहम्मदगंज पुलिया के पास ककराला रोड पर अभियुक्त से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि मुठभेड़ में एक पुलिस आरक्षी भी घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मौहम्मद वारिश पुत्र रहीश अहमद निवासी फरीदपुर, जनपद बरेली के रूप में हुई है। आरोप है कि 7 नवंबर 2026 को दातागंज कस्बे में मेले के दौरान चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ था। इस मामले में थाना दातागंज पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही वारिश फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, 12 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे थाना अलापुर पुलिस ने मोहम्मदगंज पुलिया के पास ककराला रोड पर घेराबंदी के दौरान वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ में घायल अभियुक्त वारिश और पुलिस आरक्षी को उपचार के लिए जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

50 हजार का इनामी वांछित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, - फोटो 2
बदायूं एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी वारिश गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली!

स्रोत: पुलिस

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 2,923 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं के बिलहैत गांव में आग लगने से जले किसानों की पराली की गरियां।
बदायूं में आग का तांडव: किसानों की एक दर्जन से अधिक पराली के ढेर राख
बदायूं में यातायात माह-2026 के तहत कार्रवाई करते टीएसआई ललित कुमार।
TSI ललित कुमार का सख्त एक्शन, नाबालिग की स्कूटी सीज, 36,500 जुर्माना
DPS बदायूं के वार्षिकोत्सव वैविध्यम् 2026 में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।
DPS बदायूं के वैविध्यम् 2026 में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक
सीतापुर के पिसावां में ट्रक की टक्कर के बाद पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सड़क हादसे में पांच महिलाओं की मौत।
सीतापुर में भीषण हादसा: मुंडन से लौट रहे परिवार की 5 महिलाओं की मौत

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP