लोड हो रहा है...

FRI, 30 OCT 2026 UPDATED 10:06 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
30 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 30 Oct 2026, 10:06 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

बदायूं में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, छह चिकित्सा प्रतिष्ठान सील

बदायूं में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान के तहत छह चिकित्सा प्रतिष्ठानों को सील कर दिया, जबकि पांच को नोटिस जारी किए गए। कार्रवाई सीएमओ डॉ. विकास शर्मा के निर्देश पर की गई।

बदायूं में छह चिकित्सा प्रतिष्ठानों को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
बदायूं में चिकित्सा प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई। फोटो: स्वास्थ्य विभाग की प्रेस विज्ञप्ति
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

सीएमओ डॉ. विकास शर्मा के आदेश पर विशेष अभियान, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

बदायूं। जिले में अवैध चिकित्सा प्रतिष्ठानों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सीएमओ डॉ. विकास शर्मा के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने छापेमारी कर छह चिकित्सा प्रतिष्ठानों को सील कर दिया, जबकि पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से चिकित्सा प्रतिष्ठान संचालकों में खलबली मच गई।

सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जांच दल में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमोहन झा, डॉ. पवन कुमार जायसवाल और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार शामिल रहे। टीम ने सदर क्षेत्र और बिसौली तहसील में संचालित चिकित्सा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक मानकों और नियमों के अनुपालन की जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान साधरा हॉस्पिटल, नवादा; सिया आरोग्यम हेल्थकेयर सेंटर, सैदपुर; राम डिजिटल एक्स-रे; सिद्धि विनायक डिजिटल एक्स-रे; मेडिकेयर अस्पताल, बिसौली; और शर्मा जी डेंटल क्लीनिक, वजीरगंज को सील किया गया। इसके अलावा पांच अन्य प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर आवश्यक जवाब मांगा गया।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों के विरुद्ध चिकित्सा सेवाएं संचालित करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य चिकित्सा सेवाओं में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना और मरीजों के हितों की रक्षा करना है।

जिले में लगातार हो रही कार्रवाई के बीच अब संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों की जवाबदेही और विभागीय जांच की प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, छह चिकित्सा प्रतिष्ठान सील - फोटो 2

स्रोत: सरकारी विज्ञप्ति

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 6,952 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं के नरेली माहोरा गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं समूह सखी पर वसूली के आरोप लगाते हुए।
समूह सखी पर KYC के नाम पर वसूली, दो लाख की निकासी का आरोप
बदायूं में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए
बदायूं: बैंकिंग नियमों के खिलाफ उतरे व्यापारी, वित्त मंत्री को ज्ञापन
बदायूं पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल को क्षति पहुंचने के आरोप पर भारतीय पटेल महासभा की बैठक
सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल से छेड़छाड़ पर कुर्मी समाज में आक्रोश,
बदायूं के गांधी ग्राउंड में 29 और 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले युवा ऑर्गनाइजेशन दिवाली सेलिब्रेशन सीजन-6 का पोस्टर।
बदायूं में 2 दिन सजेगा दिवाली सेलिब्रेशन सीजन-6,सूफी नाइट बनेगी आकर्षण

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP