लोड हो रहा है...

FRI, 30 OCT 2026 UPDATED 10:05 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
30 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 30 Oct 2026, 10:05 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

बदायूं: बैंकिंग नियमों के खिलाफ उतरे व्यापारी, वित्त मंत्री को ज्ञापन

बदायूं में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम न्यायिक के माध्यम से भेजा।

बदायूं में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए
बदायूं में बैंकिंग समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन भेजते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी। फोटो: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, बदायूं
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

व्यापारियों ने आठ सूत्रीय ज्ञापन केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा, बैंक अवकाश, कैश हैंडलिंग चार्ज और एनपीए नियमों में बदलाव की मांग

बदायूं। बैंकों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न और बैंक खातों पर विभिन्न प्रकार के शुल्क लगाए जाने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने आवाज उठाई है। संगठन के प्रांतीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम न्यायिक कुमार चंद्र के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री भारत सरकार को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में बैंकिंग नियमों में व्यापारियों के हित में बदलाव करने और विभिन्न शुल्क समाप्त करने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि व्यापारियों को बैंकिंग संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों के अवकाश के कारण व्यापारिक लेनदेन प्रभावित होता है, जिससे व्यापारियों को परेशानी होती है और राजस्व पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने सरकारी बैंकों को अधिकतम दिनों तक खोलने की व्यवस्था किए जाने की मांग की।

न्यूनतम बैलेंस पेनल्टी समाप्त करने की मांग

ज्ञापन में कहा गया कि बचत खातों पर कम ब्याज मिलता है, जबकि चालू खातों पर ब्याज नहीं दिया जाता। इसके बावजूद न्यूनतम बैलेंस बनाए न रखने पर जुर्माना लगाया जाता है। व्यापार मंडल ने न्यूनतम बैलेंस पेनल्टी समाप्त करने की मांग की। साथ ही चेक बाउंस होने की स्थिति में भुगतान प्राप्त करने वाले व्यापारी पर चार्ज लगाने के बजाय केवल चेक जारी करने वाले के विरुद्ध शुल्क लगाए जाने की मांग रखी गई।

कैश हैंडलिंग और अकाउंट मेंटेनेंस चार्ज खत्म हों

व्यापार मंडल ने नकदी जमा करने और निकालने पर लगाए जाने वाले कैश हैंडलिंग चार्ज को अनुचित बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि व्यापारी चालू खातों में जमा राशि पर ब्याज नहीं पाते और ऋण या कैश क्रेडिट लिमिट पर बैंक को ब्याज भी देते हैं। ऐसे में नकदी के लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगने से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। संगठन ने विभिन्न प्रकार के अकाउंट मेंटेनेंस चार्ज समाप्त करने की भी मांग की।

लोन नवीनीकरण और एनपीए नियमों में बदलाव की मांग

ज्ञापन में कहा गया कि ऋण या लिमिट स्वीकृत करते समय बैंक संपत्ति के दस्तावेजों की कानूनी जांच और मूल्यांकन कराते हैं। इसके बावजूद हर वर्ष नवीनीकरण और संपत्ति के पुनर्मूल्यांकन के नाम पर व्यापारियों से अतिरिक्त खर्च वसूला जाता है। संगठन ने नियमित रूप से चल रहे खातों में अनावश्यक खर्च कम करने की मांग की।

इसके अलावा व्यापार मंडल ने ऋण और लिमिट खातों को एनपीए घोषित करने की समयसीमा तीन माह से बढ़ाकर छह माह करने तथा तकनीकी कारणों से खाता प्रभावित होने पर व्यापारी को सुधार का अवसर देने की मांग की। संगठन का कहना है कि इससे व्यापारियों को अपना कारोबार संभालने का समय मिलेगा और बैंक व ग्राहक के बीच अनावश्यक विवाद भी कम हो सकते हैं।

केवाईसी की अवधि दस वर्ष करने का प्रस्ताव

व्यापार मंडल ने केवाईसी के लिए खाताधारकों को बार-बार बैंक बुलाए जाने पर भी आपत्ति जताई। संगठन ने केवाईसी की अवधि बढ़ाकर दस वर्ष किए जाने के संबंध में आदेश जारी करने की मांग की। ज्ञापन में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग नीतियों को सरल बनाने और अनावश्यक शुल्कों से राहत देने की अपील की गई।

ये रहे मौजूद

इस दौरान जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी, जिला उपाध्यक्ष विनय गुप्ता, सौरभ तोमर, पवन वैश्य, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर महामंत्री संजय रस्तोगी, जमील अहमद, अकमल सैफी, सौरभ गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: अन्य

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 2,212 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं के नरेली माहोरा गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं समूह सखी पर वसूली के आरोप लगाते हुए।
समूह सखी पर KYC के नाम पर वसूली, दो लाख की निकासी का आरोप
बदायूं पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल को क्षति पहुंचने के आरोप पर भारतीय पटेल महासभा की बैठक
सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल से छेड़छाड़ पर कुर्मी समाज में आक्रोश,
बदायूं के गांधी ग्राउंड में 29 और 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले युवा ऑर्गनाइजेशन दिवाली सेलिब्रेशन सीजन-6 का पोस्टर।
बदायूं में 2 दिन सजेगा दिवाली सेलिब्रेशन सीजन-6,सूफी नाइट बनेगी आकर्षण
एसएसपी अंकिता शर्मा ने दो थानाध्यक्षों को स्टार लगाकर बधाई दी।
बदायूं में दो थानाध्यक्ष समेत 5 दारोगा बने इंस्पेक्टर, SSP ने वर्दी पर लगाए स्टार

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP