लोड हो रहा है...

TUE, 13 OCT 2026 UPDATED 08:09 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
13 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 13 Oct 2026, 08:09 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

निजी क्षेत्र में स्थापित होगा वाहन फिटनेस सेंटर, इच्छुक व्यक्ति कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की नई नीति के तहत बदायूं समेत 36 जिलों में निजी क्षेत्र में स्वचालित परीक्षण स्टेशन (ATS) स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे। आवेदन NSWS पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे और चयन की प्रक्रिया प्रथम आगत, प्रथम पावत के आधार पर होगी।

बदायूं में खुलेगा निजी वाहन फिटनेस सेंटर, 12 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू
बदायूं समेत 36 जिलों में निजी क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे स्वचालित वाहन परीक्षण स्टेशन। फोटो: फोटो क्रेडिट: परिवहन विभाग / सांकेतिक
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने निजी क्षेत्र में स्वचालित परीक्षण स्टेशन (Automated Testing Station-ATS) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत प्रदेश के पहले चरण में 36 जनपदों में वाहन फिटनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों के लिए इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

परिवहन विभाग की नई नीति के तहत स्वचालित परीक्षण स्टेशनों की मान्यता, विनियमन एवं नियंत्रण की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य वाहनों की फिटनेस जांच की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तकनीकी और व्यवस्थित बनाना है।

12 अक्टूबर से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

ATS के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। प्रक्रिया शुरू होने के बाद संबंधित पोर्टल 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। आवेदन और निर्धारित शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

आवेदकों को राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (National Single Window System-NSWS) पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। परिवहन विभाग ने इच्छुक आवेदकों को सलाह दी है कि आवेदन शुरू होने की तारीख से पहले ही अपना Login ID, Password और Business Profile तैयार कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही आवेदन किया जा सके।

पहले आवेदन करने वालों को मिलेगा मौका

विभाग के अनुसार किसी जनपद के लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण और निस्तारण 'प्रथम आगत, प्रथम पावत' (First Come, First Served) के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में इच्छुक आवेदकों के लिए समय से पहले अपनी तैयारी पूरी रखना महत्वपूर्ण होगा।

पहले चरण में बदायूं समेत 36 जिले

पहले चरण में जिन 36 जनपदों में स्वचालित परीक्षण स्टेशन स्थापित किए जाने हैं, उनमें पीलीभीत, बदायूं, सम्भल, शामली, कासगंज, ललितपुर, हरदोई, अमेठी, अम्बेडकरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, चित्रकूट, जौनपुर, चन्दौली, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, मऊ, बलिया, भदोही, बाँदा, महोबा, हमीरपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सीतापुर, लखीमपुर, अमरोहा, बागपत, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

बदायूं के लिए यह पहल वाहन फिटनेस जांच की व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव मानी जा रही है। निजी क्षेत्र में ATS स्थापित होने से वाहनों की फिटनेस जांच आधुनिक स्वचालित तकनीक के माध्यम से किए जाने की व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

निजी क्षेत्र में स्थापित होगा वाहन फिटनेस सेंटर, इच्छुक व्यक्ति कर सकते हैं आवेदन - फोटो 2

स्रोत: आधिकारिक विभाग

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 17,538 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदयात्रा।
महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर BJP महिलामोर्चा का प्रदर्शन
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत का मामला
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत, तीन बच्चे भी बुखार से पीड़ित
बदायूं में दहेज हत्या के आरोप से जुड़ा मामला
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप,एसएसपी से शिकायत
बदायूं में मानदेय बढ़ाने की मांग करतीं आशा संगिनियां।
26 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला तो करवा चौथ पर लखनऊ में धरना देंगी आशा संगिनियां

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP