लोड हो रहा है...

TUE, 13 OCT 2026 UPDATED 08:08 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
13 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 13 Oct 2026, 08:08 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

संविदा एएनएम ने की स्थायीकरण की मांग, समान कार्य-समान वेतन के लिए धरना प्रदर्शन

बदायूं में उत्तर प्रदेश महिला कार्यकर्ता संविदा संघ एएनएम की जिला इकाई ने स्थायीकरण, समान कार्य-समान वेतन और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।

बदायूं सीएमओ कार्यालय पर स्थायीकरण और समान वेतन की मांग को लेकर धरना देतीं संविदा एएनएम
बदायूं में मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करतीं संविदा एएनएम। फोटो: रोहिलखण्ड प्रभात
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं। प्रांतीय आह्वान पर उत्तर प्रदेश महिला कार्यकर्ता संविदा संघ एएनएम की जिला इकाई ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ ऑफिस पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। संविदा एएनएम ने समान कार्य के लिए समान वेतन, संविदा कर्मचारियों के स्थायीकरण और कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग उठाई।

सीएमओ ऑफिस पर सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह धरना अपराह्न तीन बजे तक चला। इसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से भारी संख्या में संविदा एएनएम और संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। आंदोलन को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जिलाध्यक्ष इं रवि कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

धरना सभा की अध्यक्षता संघ की जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री प्रीति मिश्रा द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संविदा एएनएम लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं में रीढ़ की हड्डी की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें समान कार्य के लिए स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन और अन्य बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जो कि पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। उन्होंने सरकार से इन जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

धरने के समापन के बाद संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने आंदोलन की अगली रणनीति का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार को जिले के सभी पदाधिकारी और सदस्य अपनी मांगों के समर्थन में लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से सारिका सक्सेना, रॉबिन, ब्रजवाला, कमलेश राजपूत, शशि, वर्षा, शालिनी, निशा, करुणा, कीर्ति, विभा, अर्चना, संगीता सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष और संघ के तमाम सदस्य व एएनएम कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: अन्य

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 3,950 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदयात्रा।
महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर BJP महिलामोर्चा का प्रदर्शन
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत का मामला
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत, तीन बच्चे भी बुखार से पीड़ित
बदायूं में दहेज हत्या के आरोप से जुड़ा मामला
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप,एसएसपी से शिकायत
बदायूं में मानदेय बढ़ाने की मांग करतीं आशा संगिनियां।
26 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला तो करवा चौथ पर लखनऊ में धरना देंगी आशा संगिनियां

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP