लोड हो रहा है...

TUE, 13 OCT 2026 UPDATED 08:04 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
13 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 13 Oct 2026, 08:04 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

स्कूली बच्चों को ढो रहे अवैध ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का शिकंजा

बदायूं में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने अवैध एवं अनाधिकृत ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान में 20 ई-रिक्शा की जांच की गई, जिनमें 4 के चालान किए गए और 6 ई-रिक्शा सीज किए गए।

बदायूं में स्कूली बच्चों को ले जा रहे ई-रिक्शा की परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग
बदायूं में स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे ई-रिक्शा की जांच करता परिवहन विभाग। फोटो: रोहिलखण्ड प्रभात
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

20 ई-रिक्शा चेक किए, 4 के चालान और 6 सीज; बच्चों की सुरक्षा को लेकर विभाग ने चलाया विशेष अभियान

बदायूं। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बुधवार को जिले में बड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम और यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी के नेतृत्व में विद्यालयों के आसपास बच्चों को लाने-ले जाने वाले अवैध एवं अनाधिकृत ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों के आसपास और प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान वाहनों के पंजीयन, परमिट अथवा आवश्यक अनुमति, फिटनेस, बीमा और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। विभागीय जांच में कई ई-रिक्शा निर्धारित नियमों और दस्तावेजों के मानकों पर खरे नहीं मिले।

परिवहन विभाग की टीम ने अभियान के दौरान कुल 20 ई-रिक्शा की जांच की। इनमें 4 ई-रिक्शा के चालान किए गए, जबकि 6 ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के साथ ही वाहन चालकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील

परिवहन विभाग ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के लिए केवल वैध दस्तावेज, फिटनेस, बीमा और निर्धारित सुरक्षा मानकों वाले अधिकृत वाहनों का ही इस्तेमाल किया जाए। विद्यालय प्रबंधन को भी यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि बच्चों के परिवहन में लगे वाहनों के सभी दस्तावेज और आवश्यक मानक पूरे हों।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों के परिवहन में अनियमितता या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्कूली बच्चों को ढो रहे अवैध ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का शिकंजा - फोटो 2

स्रोत: अन्य

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 3,871 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदयात्रा।
महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर BJP महिलामोर्चा का प्रदर्शन
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत का मामला
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत, तीन बच्चे भी बुखार से पीड़ित
बदायूं में दहेज हत्या के आरोप से जुड़ा मामला
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप,एसएसपी से शिकायत
बदायूं में मानदेय बढ़ाने की मांग करतीं आशा संगिनियां।
26 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला तो करवा चौथ पर लखनऊ में धरना देंगी आशा संगिनियां

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP