लोड हो रहा है...

SAT, 14 NOV 2026 UPDATED 07:23 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
14 Nov 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 14 Nov 2026, 07:23 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

बाल दिवस पर शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में सजा भव्य बाल मेला

शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर सिविल लाइंस बदायूं में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और भव्य बाल मेले का आयोजन हुआ।

बदायूं के शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बाल दिवस पर आयोजित बाल मेले में स्टॉल लगाते बच्चे।
बाल मेले में बच्चों ने स्टॉल लगाकर दिखाई रचनात्मकता और उद्यमशीलता। फोटो: विद्यालय प्रवंधन द्वारा उपलब्ध कराई गई फोटो
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं। विद्या भारती से संबद्ध शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर, सिविल लाइंस में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने आकर्षक स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पार्चन एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। मंचीय कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष राहुल शर्मा, मुख्य वक्ता अनुराग मिश्रा और विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने पुष्पार्चन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां, गीत और बाल दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

मुख्य वक्ता अनुराग मिश्रा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों को बेहद प्रिय थे। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इसी कारण उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नेहरू जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस बच्चों के सर्वांगीण विकास, अच्छे संस्कार और सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम अध्यक्ष राहुल शर्मा ने भी बच्चों को लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

इसके बाद विद्यार्थियों के लिए खो-खो, कबड्डी, नेता की खोज और शेर-बकरी सहित विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

बाल मेले का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बदायूं के नगर प्रचारक तुलसी दास जी राज ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य प्रभाकर शर्मा, शिव देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वेदरत्न शर्मा और विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार मौजूद रहे।

मेले में बच्चों ने चाट-पकौड़ी, पानी-पूरी, भेलपुरी, जलजीरा, नमकीन-बिस्कुट, चाय, स्टेशनरी और खिलौनों सहित विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल लगाए। निःशुल्क जल प्याऊ की व्यवस्था भी की गई। पानी-पूरी और भेलपुरी के स्टॉल बच्चों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों की खरीदारी के चलते समापन तक लगभग सभी स्टॉलों पर रखी सामग्री बिक गई।

बाल मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक शिक्षा का अवसर भी मिला। बच्चों ने स्वयं खरीद-बिक्री करते हुए गणितीय गणना, लेन-देन, लाभ-हानि और धन प्रबंधन का अनुभव प्राप्त किया। इससे उनमें आत्मविश्वास, स्वावलंबन, सहयोग और उद्यमशीलता जैसे गुणों को बढ़ावा मिला।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य लाला राम वर्मा ने बताया कि बाल मेले का आयोजन सफल और उत्साहवर्धक रहा। ऐसे आयोजन बच्चों के शारीरिक, मानसिक और कौशल विकास के साथ उन्हें व्यावहारिक जीवन का अनुभव भी प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य कौशल किशोर पाठक, भोलेनाथ पाठक, राकेश मिश्रा, सुबोध मिश्रा, रूपेंद्र सिंह, राजीव कुमार सिंह, अविलेश यादव, निरंजन सिंह, देवेंद्र सक्सेना, आयुषी, रिया राजपूत, ज्योत्सना सिंह, पूजा शर्मा, अंचल पाठक, कंचन गुप्ता, प्रियंका सिंह, नूतन कुमारी, सुमन शर्मा सहित समस्त कर्मचारीगण का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बाल दिवस पर शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में सजा भव्य बाल मेला - फोटो 2

स्रोत: फील्ड रिपोर्ट

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 869 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के कान्हा नगला गांव में नानी और सात वर्षीय नाती की हत्या के बाद जांच करती पुलिस।
बदायूं में डबल मर्डर: नानी और 7 साल के नाती की हत्या, कुंडल गायब
बदायूं की ताइक्वांडो खिलाड़ी अलिशबा फातिमा दो स्वर्ण पदक जीतने के बाद।
बदायूं की अलिशबा फातिमा ने ताइक्वांडो में जीते दो स्वर्ण पदक
बदायूं के बिल्सी थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन वांछित आरोपी और बरामद अवैध हथियार।
बिल्सी पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को पकड़ा, तमंचे बरामद
बदायूं बीएसए कार्यालय में शिक्षक वरिष्ठता सूची की त्रुटियों को लेकर प्रत्यावेदन सौंपते महासभा के पदाधिकारी।
बदायूं में शिक्षक वरिष्ठता सूची की खामियों पर महासभा ने उठाई आपत्ति

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP