लोड हो रहा है...

TUE, 13 OCT 2026 UPDATED 08:07 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
13 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 13 Oct 2026, 08:07 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपाई, पुतला फूंका

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदायूं में विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष आशीष यादव और सहसवान विधायक बृजेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला और महाराणा प्रताप चौक पर पुतला फूंका।

बदायूं में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता
बदायूं में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। फोटो: रोहिलखण्ड प्रभात न्यूज़ टीम
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदायूं में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष आशीष यादव और सहसवान विधायक बृजेश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पर एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला।

विरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट स्थित महाराणा प्रताप चौक पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और अपना विरोध दर्ज कराया।

इसके बाद सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से संबंधित अपना पक्ष रखा। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी।

प्रदर्शन में अशोक यादव, आमिर सुल्तानी, इदू सक्सेना, संतोष कुमारी, सोनू यादव समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: फील्ड रिपोर्ट

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 5,609 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदयात्रा।
महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर BJP महिलामोर्चा का प्रदर्शन
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत का मामला
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत, तीन बच्चे भी बुखार से पीड़ित
बदायूं में दहेज हत्या के आरोप से जुड़ा मामला
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप,एसएसपी से शिकायत
बदायूं में मानदेय बढ़ाने की मांग करतीं आशा संगिनियां।
26 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला तो करवा चौथ पर लखनऊ में धरना देंगी आशा संगिनियां

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP