लोड हो रहा है...

SAT, 31 OCT 2026 UPDATED 05:15 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
31 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 31 Oct 2026, 05:15 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

बदायूं में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बकाया टैक्स वाले 16 वाहन सीज

बदायूं में परिवहन विभाग ने बकाया टैक्स वाले 16 वाहन सीज किए और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 64 वाहनों के चालान किए।

बदायूं में परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज किए गए वाहन।
बकाया टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई। फोटो: परिवहन विभाग, बदायूं (प्रेस विज्ञप्ति)
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

ईको वैन, बस, ई-रिक्शा और ऑटो पर हुई कार्रवाई; 64 वाहनों के चालान भी काटे

बदायूं। शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली को लेकर जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान लंबे समय से बकाया टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 वाहनों को सीज कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान सीज किए गए वाहनों में 4 ईको वैन, 2 बड़ी बसें, 5 ई-रिक्शा और 5 ऑटो शामिल हैं। विभाग ने सभी वाहनों को पुलिस लाइन बदायूं, उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं और थाना सहसवान में सीज कराया है।

इसके अलावा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 64 दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के चालान किए गए।

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों का बकाया टैक्स समय से जमा करें। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकाया टैक्स जमा नहीं करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: सरकारी विज्ञप्ति

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 1,896 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं के कुंवरपाल ने जेल से रिहा होने के बाद वायरल वीडियो में पुलिस पर 1.22 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया।
युवक ने अलापुर पुलिस पर वसूली का आरोप,लगाते हुए किया वीडियो वायरल!
बदायूं के नरेली माहोरा गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं समूह सखी पर वसूली के आरोप लगाते हुए।
समूह सखी पर KYC के नाम पर वसूली, दो लाख की निकासी का आरोप
बदायूं में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए
बदायूं: बैंकिंग नियमों के खिलाफ उतरे व्यापारी, वित्त मंत्री को ज्ञापन
बदायूं पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल को क्षति पहुंचने के आरोप पर भारतीय पटेल महासभा की बैठक
सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल से छेड़छाड़ पर कुर्मी समाज में आक्रोश,

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP