लोड हो रहा है...

TUE, 13 OCT 2026 UPDATED 08:06 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
13 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 13 Oct 2026, 08:06 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

भारतीय पटेल महासभा की बैठक में पटेल जयंती और शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना पर चर्चा

बदायूं में भारतीय पटेल महासभा की बैठक में सरदार पटेल जयंती भव्य रूप से मनाने और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना के लिए जल्द स्थान तय करने पर सहमति बनी। अगली बैठक 25 अक्टूबर को होगी।

भारतीय पटेल महासभा बदायूं की बैठक में पटेल जयंती और शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर चर्चा
भारतीय पटेल महासभा, बदायूं की बैठक में पटेल जयंती समारोह और शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना पर विचार-विमर्श किया गया। फोटो: भारतीय पटेल महासभा, बदायूं
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

25 अक्टूबर को होगी अगली बैठक, जयंती समारोह की तैयारियों की होगी समीक्षा

बदायूं। सुनीता लॉन में भारतीय पटेल महासभा, इकाई बदायूं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह पटेल ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष रवीश कुमार पटेल ने किया। बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को भव्य रूप से मनाने और बदायूं शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को जनपद स्तर पर ऐतिहासिक, गरिमामयी और धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया। इस दौरान सर्व समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया।

जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा और अंतिम रूपरेखा तय करने के लिए अगली बैठक 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में बदायूं शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रतिमा स्थापना के लिए जल्द ही उपयुक्त स्थान निर्धारित करने पर सहमति जताई।

इस अवसर पर आशीष कुमार, यशपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह पटेल, रवि पटेल, सुजान सिंह, महेश राठौर, रूपेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, डी.एस. राठौर एडवोकेट, शिवेंद्र पटेल एडवोकेट, जयनेन्द्र पटेल, कालीचरण सिंह, सर्वेश सिंह, सतीश सिंह और सुदीप सिंह पटेल एडवोकेट सहित महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: फील्ड रिपोर्ट

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 9,480 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदयात्रा।
महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर BJP महिलामोर्चा का प्रदर्शन
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत का मामला
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत, तीन बच्चे भी बुखार से पीड़ित
बदायूं में दहेज हत्या के आरोप से जुड़ा मामला
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप,एसएसपी से शिकायत
बदायूं में मानदेय बढ़ाने की मांग करतीं आशा संगिनियां।
26 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला तो करवा चौथ पर लखनऊ में धरना देंगी आशा संगिनियां

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP