लोड हो रहा है...

FRI, 30 OCT 2026 UPDATED 10:06 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
30 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 30 Oct 2026, 10:06 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

ब्लूमिंगडेल स्कूल में ताइक्वांडो की येलो बेल्ट परीक्षा संपन्न,

ब्लूमिंगडेल स्कूल बदायूं में आयोजित ताइक्वांडो येलो बेल्ट परीक्षा में खिलाड़ियों ने विभिन्न तकनीकों और किक्स का प्रदर्शन किया।

ब्लूमिंगडेल स्कूल बदायूं में ताइक्वांडो येलो बेल्ट परीक्षा के दौरान तकनीकों का प्रदर्शन करते खिलाड़ी।
ब्लूमिंगडेल स्कूल में ताइक्वांडो येलो बेल्ट परीक्षा में प्रदर्शन करते खिलाड़ी और उनका उत्साहवर्धन करते विद्यालय के अतिथि। फोटो: विद्यालय प्रबंधन
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

किक्स और मार्शल आर्ट तकनीकों का किया शानदार प्रदर्शन, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल में ताइक्वांडो खिलाड़ियों की येलो बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में खिलाड़ियों ने विभिन्न ताइक्वांडो तकनीकों और किक्स का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों ने येलो बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की। इस दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

परीक्षा उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एवं ग्रैंडमास्टर अनिल कुमार बॉबी के निर्देशन में संपन्न हुई। ग्रैंडमास्टर अनिल कुमार बॉबी कलर बेल्ट और ब्लैक बेल्ट परीक्षाओं के परीक्षक भी हैं। परीक्षा के दौरान बदायूं ताइक्वांडो संघ के सचिव अजय पाल सिंह और प्रशिक्षक देवपाल सिंह की देखरेख में खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर ब्लूमिंगडेल स्कूल के डायरेक्टर ईशान मेहंदी रत्ता और प्रधानाचार्य संजीव राठौड़ ने परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट्स खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और आत्मरक्षा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों में भागीदारी से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करना, उनकी प्रतिभा को निखारना और आत्मरक्षा के कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सफल खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: अन्य

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 2,054 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं के नरेली माहोरा गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं समूह सखी पर वसूली के आरोप लगाते हुए।
समूह सखी पर KYC के नाम पर वसूली, दो लाख की निकासी का आरोप
बदायूं में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए
बदायूं: बैंकिंग नियमों के खिलाफ उतरे व्यापारी, वित्त मंत्री को ज्ञापन
बदायूं पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल को क्षति पहुंचने के आरोप पर भारतीय पटेल महासभा की बैठक
सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल से छेड़छाड़ पर कुर्मी समाज में आक्रोश,
बदायूं के गांधी ग्राउंड में 29 और 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले युवा ऑर्गनाइजेशन दिवाली सेलिब्रेशन सीजन-6 का पोस्टर।
बदायूं में 2 दिन सजेगा दिवाली सेलिब्रेशन सीजन-6,सूफी नाइट बनेगी आकर्षण

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP