पटेल चौक पर 31 अक्टूबर को मनेगी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, भारतीय पटेल महासभा ने बनाई रूपरेखा
बदायूं। देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने को लेकर भारतीय पटेल महासभा की बैठक सुनीता गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 31 अक्टूबर को पटेल चौक पर जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासभा के प्रदेश महासचिव कुलदीप सिंह पटेल एडवोकेट ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके विचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को सुबह नौ बजे पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
भारतीय पटेल महासभा ने बदायूं के नागरिकों, युवाओं और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की, ताकि लौह पुरुष के आदर्शों और योगदान को याद करते हुए जयंती समारोह को भव्य बनाया जा सके।
बैठक में रवीश पटेल उर्फ टिंकू, जोगेंद्र सिंह पटेल, शिवेंद्र पटेल एडवोकेट, देवेंद्र सिंह, यशपाल पटेल, गौरव मराठा, बिजेंद्र सिंह, महेश राठौर और राघवेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।






