लोड हो रहा है...

THU, 12 NOV 2026 UPDATED 05:44 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
12 Nov 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 12 Nov 2026, 05:44 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

बदायूं में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 114 वाहनों के चालान

बदायूं में सड़क सुरक्षा माह के दौरान परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 114 वाहनों के चालान किए।

बदायूं में सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन की बड़ी कार्रवाई यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 114 वाहन
सड़क सुरक्षा माह में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 114 वाहनों के चालान। फोटो: परिवहन विभाग, बदायूं।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और रॉन्ग साइड चलने वालों पर कार्रवाई, ओवरलोडिंग व बिना फिटनेस वाले वाहन भी निशाने पर

बदायूं। सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कुल 114 वाहनों के चालान किए गए। इस कार्रवाई से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में खलबली मच गई।

उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम के नेतृत्व में जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।

अभियान के दौरान 104 वाहनों के चालान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर किए गए। वहीं 10 वाहनों के चालान ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टर न लगे होने, वैध फिटनेस प्रमाणपत्र और बीमा के बिना वाहन संचालित करने पर किए गए।

इस प्रकार परिवहन विभाग ने कुल 114 वाहनों के चालान किए। विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और यातायात नियमों का पालन करें।

परिवहन विभाग ने कहा कि सुरक्षित वाहन संचालन अपनाकर न केवल स्वयं का, बल्कि दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 114 वाहनों के चालान - फोटो 2

स्रोत: सरकारी विज्ञप्ति

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 1,817 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में चोरी के आभूषण और 50 हजार रुपये बरामदगी के मामले में गिरफ्तार महिला।
चोरी के जेवर और 50 हजार रुपये के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
बदायूं में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 50 हजार का इनामी अभियुक्त वारिश
50 हजार का इनामी वांछित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,
बदायूं के बिलहैत गांव में आग लगने से जले किसानों की पराली की गरियां।
बदायूं में आग का तांडव: किसानों की एक दर्जन से अधिक पराली के ढेर राख
बदायूं में यातायात माह-2026 के तहत कार्रवाई करते टीएसआई ललित कुमार।
TSI ललित कुमार का सख्त एक्शन, नाबालिग की स्कूटी सीज, 36,500 जुर्माना

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP