लोड हो रहा है...

SAT, 31 OCT 2026 UPDATED 01:20 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
31 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 31 Oct 2026, 01:20 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

बदायूं में फिर एक्शन मोड में दिखे टीएसआई ललित कुमार, डग्गामार वाहनों में मचा हड़कंप

बदायूं में TSI ललित कुमार ने एक बार फिर यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाई। पुलिस लाइन चौराहे पर अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों को हटवाया और करीब 40 वाहनों के चालान किए।

बदायूं में पुलिस लाइन चौराहे पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते टीएसआई ललित कुमार।
बदायूं के भामाशाह चौक पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कार्रवाई करते टीएसआई ललित कुमार। फोटो: रोहिलखण्ड प्रभात संवाददाता
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं में फिर एक्शन मोड में दिखे टीएसआई ललित कुमार, डग्गामार वाहनों में मचा हड़कंप

करीब दो माह बाद शनिवार को पुलिस लाइन चौराहे पर संभाली ड्यूटी, चौराहे से हटवाए टेंपो-ई-रिक्शा और ईको कार, करीब 40 वाहनों के चालान

बदायूं। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शनिवार को यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) ललित कुमार एक्शन मोड में नजर आए। करीब दो माह बाद शनिवार दोपहर 1:30 बजे भामा शाह चौक (पुलिस लाइन चौराहे) पर ड्यूटी पर पहुंचे ललित कुमार ने डग्गामार वाहनों और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। अचानक हुई कार्रवाई से चौराहों पर बेतरतीब खड़े होकर सवारियां भरने वाले टेंपो, ई-रिक्शा और निजी ईको कार चालकों में हड़कंप मच गया।

टीएसआई ललित कुमार ने भामाशाह चौक (पुलिस लाइन चौराहे) पर खड़े होकर सवारियां भरने वाले टेंपो, ई-रिक्शा और ईको कारों को हटवाया। साथ ही जाम का कारण बनने वाले रोडवेज बसों और अन्य वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। पुलिस लाइन के पास सड़क किनारे खड़े ठेलों को भी हटवाया गया, ताकि यातायात बाधित न हो।

इस दौरान यातायात पुलिस ने भी सख़्ती दिखाते हुए चेकिंग अभियान चलाकर रोडवेज बसों में प्रेशर हॉर्न और अग्निशमन यंत्रों की जांच की। बाइकों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने और वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगे मिलने पर चालान किए गए।

बताया जा रहा है कि शहर में आए दिन ई-रिक्शा, ऑटो और निजी ईको कारों के कारण प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बनती है। सड़क पर वाहन खड़े कर सवारियां भरने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ टीएसआई ने सख्ती दिखाई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और जाम लगाने वाले वाहनों के करीब 40 चालान किए गए।

टीएसआई ललित कुमार की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मची रही। अब देखना होगा कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यह सख्ती कितनी नियमित रहती है।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: पुलिस

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 2,291 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर माल्यार्पण करते भारतीय पटेल महासभा के पदाधिकारी।
भारतीय पटेल महासभा ने हर्षोल्लास से मनाई सरदार पटेल जयंती
दातागंज ब्लॉक के इंचार्ज प्रधानाध्यापक पवन भारती।
बदायूं: BEO पर कमीशन मांगने का आरोप, प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल
बदायूं में परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज किए गए वाहन।
बदायूं में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बकाया टैक्स वाले 16 वाहन सीज
बदायूं के कुंवरपाल ने जेल से रिहा होने के बाद वायरल वीडियो में पुलिस पर 1.22 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया।
युवक ने अलापुर पुलिस पर वसूली का आरोप,लगाते हुए किया वीडियो वायरल!

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP