लोड हो रहा है...

TUE, 22 SEP 2026 UPDATED 03:56 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
22 Sep 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 22 Sep 2026, 03:56 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)970 x 50
YOUWE GROUP

बदायूं के वजीरगंज में दलित राउंड टेबल का आयोजन, शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर

बदायूं के वजीरगंज ब्लॉक में नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गनाइजेशंस (NACDAOR) की ओर से दलित समाज की एकता, सशक्तिकरण और सामाजिक रूपांतरण को लेकर दलित राउंड टेबल का आयोजन किया गया। संवाद में शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी, संवैधानिक अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बदायूं के वजीरगंज में दलित समाज के सशक्तिकरण को लेकर आयोजित राउंड टेबल में शामिल लोग
वजीरगंज में दलित समाज की एकता, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर आयोजित राउंड टेबल में संवाद करते प्रतिभागी। फोटो: उपलब्ध कराई गई फोटो / Rohilkhand Prabhat

वजीरगंज में दलित समाज के पुनर्निर्माण पर संवाद

बदायूं के वजीरगंज ब्लॉक में नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गनाइजेशंस (NACDAOR) की ओर से दलित समाज की एकता, सशक्तिकरण और सामाजिक रूपांतरण को केंद्र में रखकर दलित राउंड टेबल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक समूहों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। संवाद के दौरान दलित समाज के सामने मौजूद सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार, संवैधानिक अधिकार और सामाजिक सम्मान जैसे विषयों पर विचार रखे गए।

शिक्षा और कौशल विकास को बताया प्राथमिकता

सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमारी ने कहा कि दलित समाज का पुनर्निर्माण केवल समस्याओं पर चर्चा करने से संभव नहीं होगा। इसके लिए शिक्षा, संगठन, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान को मजबूत करना जरूरी है।

NACDAOR से आईं सुमेधा बौद्ध ने शिक्षा को पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल ज्ञान और कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इससे युवा अपने अधिकारों के साथ रोजगार और नेतृत्व के अवसरों तक भी पहुंच बना सकेंगे।

आर्थिक आत्मनिर्भरता और रोजगार पर चर्चा

संवाद में युवाओं, महिलाओं और छोटे उद्यमियों को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार, स्वरोजगार तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी और वास्तविक लाभ पहुंचाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

वक्ताओं ने कहा कि सरकारी योजनाओं और उपलब्ध अवसरों की जानकारी केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक पहुंचनी चाहिए।

संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता पर जोर

NACDAOR से आए लाडी भारती ने सामाजिक एकता और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता जैसी चुनौतियों का सामना कानून, लोकतांत्रिक संवाद और सामूहिक जागरूकता के माध्यम से किया जाना चाहिए।

दिल्ली से आए अधिवक्ता रवि ने महिलाओं और युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं और युवा निर्णय लेने की प्रक्रिया में आगे आते हैं तो सामाजिक बदलाव को स्थायित्व मिल सकता है।

गांव-गांव संवाद की जरूरत बताई

सामाजिक कार्यकर्ता रूप किशोर ने कहा कि बदायूं में गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले संवाद की व्यवस्था विकसित करने की जरूरत है, ताकि लोग अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रख सकें और मिलकर समाधान तलाश सकें।

उन्होंने सरकारी योजनाओं, संवैधानिक अधिकारों और शिक्षा से जुड़े अवसरों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।

संविधान के मूल्यों को आधार बनाने की बात

कार्यक्रम के अंत में सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमारी ने कहा कि संविधान के मूल्यों—समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व—को आधार बनाकर ही दलित समाज का मजबूत और सम्मानजनक पुनर्निर्माण संभव है।

उन्होंने कहा कि यह कार्य किसी एक व्यक्ति का नहीं है, बल्कि शिक्षित युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से आगे बढ़ सकता है।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश जाटव, कमल किशोरी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, श्वेता सिंह पंचायत सहायक, फूल सिंह शिक्षा मित्र मनवा, नाथू देवी आशा, राजू आजाद अनुदेशक, श्रवण कुमार प्रधान, लटूरी लाल रोडवेज परिचालक, नरेश पाल सफाई कर्मचारी, अमर सिंह भूतपूर्व बीटीसी मेंबर, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम किशोर पेपल, हरिनंदन बरखेड़ा, सुरेश पाल सिंह मवेशी डॉक्टर, अनीता देवी समूह अध्यक्ष क्रांति, कुमकुम, शिवानी और रीना समेत अन्य लोग शामिल हुए।

युवा भीम आर्मी टीम की ओर से रौनक कुमार, राहुल कुमार, निखिल और आशीष समेत अन्य युवाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

बदायूं के वजीरगंज में दलित राउंड टेबल का आयोजन, शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर - फोटो 2

स्रोत: फील्ड रिपोर्ट

👁️ 430 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं सदर तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता
तहसील सदर में भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
बदायूं में सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधारोपण करते जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता
सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा कार्यों की श्रृंखला, रक्तदान से लेकर स्वास्थ्य मेले और पौधारोपण तक आयोजन
प्रेसवार्ता करते भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता
बदायूं में 66 स्थानों पर होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियाँ’ का नाट्य मंचन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव की फाइल फोटो, रविवार को बदायूं दौरे पर पहुंचेंगे।
शिवपाल यादव रविवार को पहुंचेंगे बदायूं, सांसद आदित्य यादव रहेंगे साथ

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP