लोड हो रहा है...

MON, 02 NOV 2026 UPDATED 12:17 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
02 Nov 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 02 Nov 2026, 12:17 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

बदायूं में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, महाराणा प्रताप चौक पर लगाया जाम

बदायूं में अधिवक्ताओं ने सुरक्षा और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर जाम लगाया। मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा।

बदायूं में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। फोटो: रोहिलखण्ड प्रभात संवाददाता
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत तीन मांगों को लेकर सड़क पर उतरे वकील, एक घंटे तक फंसी रहीं रोडवेज बसें

बदायूं। प्रदेश में अधिवक्ताओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाओं और सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट के सामने स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सड़क जाम कर दिया। इससे रोडवेज बसों समेत अन्य वाहन करीब एक घंटे तक फंसे रहे। यातायात प्रभावित होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से तीन प्रमुख मांगें उठाईं। पहली मांग है कि दोनों हत्याओं के मामलों में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और मुकदमों का त्वरित न्यायालय के माध्यम से निस्तारण हो। दूसरी मांग मृतक अधिवक्ताओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की है। तीसरी मांग अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में तत्काल अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की है।

अधिवक्ताओं का कहना था कि न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वकीलों की सुरक्षा के लिए ठोस कानून जरूरी है। लगातार हो रही घटनाओं से अधिवक्ता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने सड़क पर उतरकर अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाया। महाराणा प्रताप चौक पर जाम के दौरान रोडवेज बसें और अन्य वाहन काफी देर तक खड़े रहे।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, महाराणा प्रताप चौक पर लगाया जाम - फोटो 2

स्रोत: रिपोर्टर

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 3,239 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर माल्यार्पण करते भारतीय पटेल महासभा के पदाधिकारी।
भारतीय पटेल महासभा ने हर्षोल्लास से मनाई सरदार पटेल जयंती
बदायूं में पुलिस लाइन चौराहे पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते टीएसआई ललित कुमार।
बदायूं में फिर एक्शन मोड में दिखे टीएसआई ललित कुमार, डग्गामार वाहनों में मचा हड़कंप
दातागंज ब्लॉक के इंचार्ज प्रधानाध्यापक पवन भारती।
बदायूं: BEO पर कमीशन मांगने का आरोप, प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल
बदायूं में परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज किए गए वाहन।
बदायूं में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बकाया टैक्स वाले 16 वाहन सीज

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP