बदायूं। यातायात माह के अंतर्गत चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) नासिर हुसैन एवं आरक्षी कुलदीप कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक किया।
पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है, इसलिए स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें। विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की गई।







