लोड हो रहा है...

SUN, 29 NOV 2026 UPDATED 07:32 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
29 Nov 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 29 Nov 2026, 07:32 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

बदायूं में कोहरे से बचाव के लिए 30 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए, 14 सीज

बदायूं में धुंध एवं कोहरे से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान 30 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए,

बदायूं में कोहरे से बचाव के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाते हुए।
कोहरे से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाते परिवहन विभाग के अधिकारी। फोटो: परिवहन विभाग, बदायूं
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं। आगामी दिनों में धुंध एवं कोहरे की संभावना को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान 30 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, जबकि बकाया टैक्स एवं अन्य अभियोगों में 14 वाहनों को सीज किया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी ने विभिन्न मार्गों पर संचालित वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। अधिकारियों ने बताया कि कोहरे एवं कम दृश्यता की स्थिति में रिफ्लेक्टर वाहनों को दूर से दिखाई देने में मदद करते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सकती है।

प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान कुल 14 वाहनों को सीज किया गया। इनमें सात वाहन थाना फैजगंज बेहटा में तथा सात वाहन उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किए गए। अभियान के दौरान लगभग चार लाख रुपये प्रशमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया।

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की कि कोहरे के मौसम में अपने वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप एवं रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं। निर्धारित गति सीमा का पालन करें और वाहन संबंधी सभी प्रपत्र एवं टैक्स समय से जमा रखें। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों का जीवन सुरक्षित रखने का आह्वान किया।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं में कोहरे से बचाव के लिए 30 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए, 14 सीज - फोटो 2

स्रोत: सरकारी विज्ञप्ति

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 3,318 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं के बसई गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से कथित तौर पर राजनीतिक नारे लगवाने का वायरल वीडियो।
शिक्षा के मंदिर में सियासत:बच्चों से लगवाए‘कमल खिलाने’के नारे,वीडियो वायरल
बदायूं के चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज में यातायात माह के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते TSI
चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
संविधान दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूं में छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करते हुए।
संविधान दिवस पर बदायूं में 1.72 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने एक स्वर में पढ़ी संविधान की प्रस्तावना
मेला ककोड़ा में युवक से कथित मारपीट करते पुलिसकर्मी का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो।
ककोड़ा मेले में पुलिस की किरकिरी! शराब के वीडियो के बाद अब मारपीट का वीडियो वायरल

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP