लोड हो रहा है...

FRI, 18 SEP 2026 UPDATED 02:47 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
18 Sep 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 18 Sep 2026, 02:47 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)970 x 50
YOUWE GROUP

बदायूं में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चौपट, 94 गांवों की सप्लाई बाधित

बदायूं में तेज आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से करीब 94 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

बदायूं में आंधी बारिश के बाद गिरा पेड़
बदायूं में आंधी-बारिश के बाद सड़क पर गिरे पेड़ और क्षतिग्रस्त बिजली लाइन की मरम्मत में जुटी बिजली विभाग की टीम।

बदायूं। जिले में गुरुवार को तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई क्षेत्रों में पेड़ और उनकी डालियां बिजली की लाइनों पर गिरने से विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। फैजगंज बेहटा और सैदपुर क्षेत्र में 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त होने से तीन विद्युत उपकेंद्र प्रभावित हुए और करीब 94 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए। विद्युत निगम की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में फॉल्ट ठीक करने और क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत में जुटी रहीं। अधिकारियों के अनुसार, लाइनों पर गिरे पेड़ों को हटाकर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया।

आंधी का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला। कई जगह पेड़ गिरने से रास्ते अवरुद्ध हुए और कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा। दातागंज ब्लॉक परिसर में पेड़ गिरने से एक कार भी उसकी चपेट में आ गई। कार में मौजूद दोनों लोग सुरक्षित रहे।

वहीं, बगरैन क्षेत्र में पेड़ गिरने से कुछ पशु दब गए और एक मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ। आंधी और बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल भी गिर गई, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका है।

बदायूं में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चौपट

स्रोत: फील्ड रिपोर्ट

👁️ 3 व्यूज

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP