लोड हो रहा है...

THU, 05 NOV 2026 UPDATED 05:40 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
05 Nov 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 05 Nov 2026, 05:40 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

TSI ललित कुमार का सख्त एक्शन,86 वाहनों के चालान से मचा हड़कंप

पुलिस लाइन चौराहे पर चला सघन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई; स्कूली बच्चों को भी यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

बदायूं पुलिस लाइन चौराहे पर टीएसआई ललित कुमार द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई
बदायूं में यातायात चेकिंग अभियान के दौरान कार्रवाई करते टीएसआई ललित कुमार और स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते पुलिसकर्मी। फोटो: रोहिलखण्ड प्रभात।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं। यातायात माह-2026 के तहत जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) ललित कुमार ने पुलिस लाइन चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 86 वाहनों के चालान किए गए। TSI ललित कुमार की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों में हड़कंप मचा रहा।

चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले दोपहिया वाहन चालकों, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने वालों और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) के बिना सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई। टीएसआई ललित कुमार ने वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर लापरवाही न केवल वाहन चालक, बल्कि दूसरों की जिंदगी के लिए भी खतरा बन सकती है।

यातायात माह के तहत चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना ही नहीं, बल्कि आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। इसी क्रम में टीएसआई ललित कुमार ने स्कूली बच्चों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी। बच्चों को सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, जेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करने और सड़क पर चलते समय सतर्क रहने के बारे में समझाया गया।

बच्चों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जागरूकता अभियान के माध्यम से बच्चों को स्वयं सुरक्षित रहने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

टीएसआई ललित कुमार ने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। साथ ही वाहनों पर वैध हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं और सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखें। उन्होंने कहा कि यातायात माह के दौरान चेकिंग और जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

TSI ललित कुमार का सख्त एक्शन,86 वाहनों के चालान से मचा हड़कंप - फोटो 2

स्रोत: रिपोर्टर

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 395 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं सालारपुर में राजकीय कृषि एवं डिजिटल सेंटर का उद्घाटन करते विधायक महेश चंद्र गुप्ता
किसानों को बड़ी सौगात,1.5 करोड़ से बने कृषि सेंटर का शुभारंभ
बरेली पदयात्रा में बदायूं भाजपा के पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता।
बरेली में BJP का शक्ति प्रदर्शन,बदायूं से 5 हजार कार्यकर्ता भरेंगे हुंकार
बदायूं में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
बदायूं में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, महाराणा प्रताप चौक पर लगाया जाम
बदायूं में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर माल्यार्पण करते भारतीय पटेल महासभा के पदाधिकारी।
भारतीय पटेल महासभा ने हर्षोल्लास से मनाई सरदार पटेल जयंती

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP