लोड हो रहा है...

FRI, 13 NOV 2026 UPDATED 04:10 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
13 Nov 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 13 Nov 2026, 04:10 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

बड़े हादसे को दावत दे रही 11 हजार वोल्टेज लाइन, विभाग बेखबर

उनौला-बुचानगला मुख्य मार्ग पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन ग्रामीणों के लिए खतरा बनी हुई है। कई शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

बदायूं के उनौला गांव में मुख्य सड़क के बीच से गुजरती 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन।
उनौला-बुचानगला मार्ग पर हादसे को दावत देती हाईटेंशन बिजली लाइन। फोटो: रोहिलखण्ड प्रभात संवाददाता
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं। जगत ब्लॉक के गांव उनौला में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ सकती है। उनौला से बुचानगला जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क के बीचोंबीच से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। मार्ग के आसपास आबादी और घर बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को हर समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों के मुताबिक, मुख्य रास्ते से गुजरने वाली इस हाईटेंशन लाइन को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। विभाग की अनदेखी के चलते ग्रामीणों में नाराजगी है।

सबसे ज्यादा चिंता बच्चों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर है। यदि कभी बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या का समाधान कराने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले खतरे को टाला जा सके।

स्कूली बच्चों की जान पर भी मंडरा रहा खतरा



इस मार्ग से रोजाना सुबह बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल जाने के लिए गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के बीच से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन बच्चों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बनी हुई है। सुबह के समय स्कूली बच्चों की आवाजाही रहती है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक इस समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है।

सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा या समय रहते ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कदम उठाएगा?

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: रिपोर्टर

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 2,133 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन की बड़ी कार्रवाई यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 114 वाहन
बदायूं में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 114 वाहनों के चालान
बदायूं में चोरी के आभूषण और 50 हजार रुपये बरामदगी के मामले में गिरफ्तार महिला।
चोरी के जेवर और 50 हजार रुपये के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
बदायूं में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 50 हजार का इनामी अभियुक्त वारिश
50 हजार का इनामी वांछित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,
बदायूं के बिलहैत गांव में आग लगने से जले किसानों की पराली की गरियां।
बदायूं में आग का तांडव: किसानों की एक दर्जन से अधिक पराली के ढेर राख

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP