लोड हो रहा है...

WED, 14 OCT 2026 UPDATED 05:47 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
14 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 14 Oct 2026, 05:47 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

बदायूं में गूंजे बुद्ध और बाबा साहेब के जयकारे, धूमधाम से मना धम्म दीक्षा दिवस

बदायूं में भारतीय बौद्ध महासभा ने धम्म दीक्षा दिवस धूमधाम से मनाया। बुद्ध वंदना, माल्यार्पण, शोभायात्रा और मंचीय कार्यक्रम के जरिए भगवान बुद्ध व बाबा साहेब के विचारों का संदेश दिया गया।

बदायूं में भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा आयोजित धम्म दीक्षा दिवस कार्यक्रम।
बदायूं में धम्म दीक्षा दिवस पर बुद्ध और बाबा साहेब के विचारों का संदेश देते वक्ता।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

भारतीय बौद्ध महासभा के आयोजन में वक्ताओं ने बुद्ध और डॉ. आंबेडकर के विचारों पर डाला प्रकाश, बौद्ध गायक हीरालाल बौद्ध ने प्रस्तुत किए गीत

बदायूं। भारतीय बौद्ध महासभा बदायूं के तत्वावधान में बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में धम्म दीक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे भिक्खु संघ द्वारा बुद्ध वंदना से हुई। इसके बाद बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जिला अस्पताल के सामने से कचहरी रोड, नेकपुर अंडरपास होते हुए पवन बैंक्वेट लॉन के सामने पहुंची, जहां डॉ. हरीश कुमार दिनकर की ओर से श्रद्धालुओं को केले वितरित किए गए। इसके बाद यात्रा पीडब्ल्यूडी चौराहा, संतोख सिंह चौक और आवास विकास से होते हुए ओवरब्रिज, पुलिस लाइन चौराहा तथा वन विभाग रोड से गुजरकर पुनः आंबेडकर पार्क पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ।

वक्ताओं ने दिया बुद्ध और बाबा साहेब के विचारों पर चलने का संदेश

शोभायात्रा के समापन के बाद पार्क में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें धम्म और आंबेडकर विचारधारा से जुड़े विद्वानों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सामाजिक परिवर्तन, समानता और मानवता के संदेश को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में डॉ. राधेलाल बौद्ध, डॉ. क्रांति कुमार, साहब सिंह बौद्ध, भारत सिंह आंबेडकर, छोटे लाल, डॉ. हरीश दिनकर, सदावती बौद्ध सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा बदायूं के अध्यक्ष डॉ. हरीश दिनकर भी कार्यक्रम में शामिल रहे। नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता की उपस्थिति भी रही।

बौद्ध गीतों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

कासगंज से आए बौद्ध गायक हीरालाल बौद्ध ने भगवान बुद्ध और बाबा साहेब के जीवन पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। गीतों के माध्यम से उनके विचारों और सामाजिक जागरूकता के संदेश को सामने रखा गया।

कार्यक्रम के अंत में भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद ‘सब्बे सत्ता’ के संदेश के साथ सभा के समापन की घोषणा की गई।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं में गूंजे बुद्ध और बाबा साहेब के जयकारे, धूमधाम से मना धम्म दीक्षा दिवस - फोटो 2

स्रोत: फील्ड रिपोर्ट

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 2,291 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई।
बदायूं में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 96 वाहनों के चालान
बदायूं में 24 दिन से पुलिस कस्टडी में खड़े टेंपो के मामले में ट्रैफिक विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल
बदायूं में 24 दिन से पुलिस कस्टडी में टेंपो, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज वर्मा पर उठे सवाल
बदायूं में अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदयात्रा।
महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर BJP महिलामोर्चा का प्रदर्शन
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत का मामला
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत, तीन बच्चे भी बुखार से पीड़ित

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP