लोड हो रहा है...

SUN, 29 NOV 2026 UPDATED 07:47 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
29 Nov 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 29 Nov 2026, 07:47 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

बदायूं की सड़कों को संवारने और समाजसेवियों के नाम पर मार्गों के नामकरण की उठी मांग

युवा मंच संगठन ने बदायूं के प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण और समाजसेवियों के नाम पर नामकरण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।

बदायूं कलेक्ट्रेट में युवा मंच संगठन एवं श्री भगवा सेना के पदाधिकारी प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण और नामकरण की मांग को ले
बदायूं के प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण और समाजसेवियों के नाम पर नामकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते ध्रुव देव गुप्ता 'मनु' एवं संगठन के पदाधिकारी। फोटो: युवा मंच संगठन / रोहिलखण्ड प्रभात।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं। शहर के प्रमुख मार्गों का सौंदर्यीकरण कराने और जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण कराने की मांग को लेकर युवा मंच संगठन एवं श्री भगवा सेना ने आवाज उठाई है। शनिवार को संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता 'मनु' के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी अवनीश कुमार सक्सेना को सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि शहर के सभी प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्गों का प्राथमिकता के आधार पर सौंदर्यीकरण कराया जाए। जर्जर सड़कों की मरम्मत के साथ जरूरत के अनुसार उनका पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।

संगठन ने बदायूं के प्रमुख मार्गों, चौराहों और तिराहों का नामकरण प्रतिष्ठित समाजसेवियों, जनसेवकों एवं महान विभूतियों के नाम पर कराने की भी मांग रखी। ज्ञापन में कहा गया कि सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को शहर में सम्मान मिलना चाहिए।

इसके लिए संगठन ने नगर के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों से सुझाव लेकर एक समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा। समिति पारदर्शिता और सर्वसम्मति के आधार पर नामों का चयन करे। साथ ही नामकरण के बाद संबंधित मार्गों पर आकर्षक एवं स्थायी नामपट्ट लगाए जाएं।

इस अवसर पर ध्रुव देव गुप्ता 'मनु' ने कहा कि बदायूं का गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक पहचान रही है। नगर के विकास के साथ उन महान व्यक्तित्वों को भी सम्मान दिया जाना चाहिए, जिन्होंने अपना जीवन समाजसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया। उनके नाम पर मार्गों का नामकरण होने से उनकी स्मृतियां चिरस्थायी रहेंगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

इस दौरान भूराज सिंह राज, लॉयर अजय दिवाकर, दिलीप जोशी, रमन पटेल, खालिद अंसारी, लक्ष्य गुप्ता सहित युवा मंच संगठन एवं श्री भगवा सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: अन्य

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 1,501 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं के बसई गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से कथित तौर पर राजनीतिक नारे लगवाने का वायरल वीडियो।
शिक्षा के मंदिर में सियासत:बच्चों से लगवाए‘कमल खिलाने’के नारे,वीडियो वायरल
बदायूं में कोहरे से बचाव के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाते हुए।
बदायूं में कोहरे से बचाव के लिए 30 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए, 14 सीज
बदायूं के चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज में यातायात माह के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते TSI
चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
संविधान दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूं में छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करते हुए।
संविधान दिवस पर बदायूं में 1.72 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने एक स्वर में पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP