लोड हो रहा है...

TUE, 13 OCT 2026 UPDATED 08:06 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
13 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 13 Oct 2026, 08:06 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन।

बदायूं में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों ने यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर शुल्क लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम मांगपत्र एसडीएम न्यायिक सुरेंद्र कुमार को सौंपकर शुल्क वापस लेने की मांग की गई।

बदायूं में यूपीआई एमडीआर शुल्क के विरोध में एसडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपते व्यापारी
यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में प्रदर्शन के बाद एसडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। फोटो: रोहिलखण्ड प्रभात
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

2000 रुपये से अधिक के मर्चेंट यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग, व्यापारियों ने जताई नाराजगी

बदायूं। यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर शुल्क लगाए जाने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में व्यापारियों के शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से एसडीएम न्यायिक सुरेंद्र कुमार को सौंपा।

व्यापारियों ने मांगपत्र के माध्यम से 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के मर्चेंट यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित 0.04 प्रतिशत एमडीआर शुल्क वापस लेने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए लंबे समय से व्यापारी वर्ग यूपीआई का इस्तेमाल कर रहा है, ऐसे में शुल्क लगाए जाने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

एमडीआर शुल्क से व्यापार प्रभावित होने की जताई आशंका

जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि व्यापारी पहले से विभिन्न प्रकार के करों का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में मर्चेंट यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर शुल्क लगाए जाने से व्यापार की गति प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इससे बाजार में नकदी लेनदेन फिर बढ़ सकता है और सरकार के डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी असर पड़ सकता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से व्यापार हित में मर्चेंट यूपीआई ट्रांजेक्शन पर लगाए जा रहे एमडीआर शुल्क को वापस लेने के संबंध में आदेश पारित करने की मांग की।

‘व्यापारियों ने डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने में दिया योगदान’

प्रदेश मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि देश के व्यापारियों ने डिजिटल इंडिया और कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। छोटे से छोटे दुकानदार ने भी यूपीआई को अपनाया है। उनका कहना था कि यदि यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाया जाता है तो व्यापारी और ग्राहक दोबारा नकदी लेनदेन की ओर लौट सकते हैं।

जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी ने कहा कि व्यापार में डिजिटल लेनदेन का इस्तेमाल लगातार बढ़ा है। ऐसे समय में एमडीआर शुल्क लगाए जाने का प्रस्ताव व्यापारियों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज इसका विरोध जारी रखेगा।

‘डिजिटल भुगतान पर शुल्क से बढ़ सकता है कैश लेनदेन’

जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा ने कहा कि यूपीआई लेनदेन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क व्यापार जगत को प्रभावित कर सकता है। इससे डिजिटल भुगतान के बजाय नकदी लेनदेन को बढ़ावा मिलने की आशंका है।

नगर महामंत्री संजय रस्तोगी ने सरकार से डिजिटल लेनदेन को मुफ्त और सुरक्षित बनाए रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी और डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये व्यापारी रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने वाले शिष्टमंडल में जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी, जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा, दीपक वर्मा, विनय गुप्ता, नगर चेयरमैन दिनेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर महामंत्री संजय रस्तोगी, कुलदीप वैश्य, सुरेंद्र नानक तथा जिलाध्यक्ष उद्योग मंच सर्वेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन। - फोटो 2

स्रोत: अन्य

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 2,449 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदयात्रा।
महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर BJP महिलामोर्चा का प्रदर्शन
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत का मामला
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत, तीन बच्चे भी बुखार से पीड़ित
बदायूं में दहेज हत्या के आरोप से जुड़ा मामला
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप,एसएसपी से शिकायत
बदायूं में मानदेय बढ़ाने की मांग करतीं आशा संगिनियां।
26 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला तो करवा चौथ पर लखनऊ में धरना देंगी आशा संगिनियां

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP