लोड हो रहा है...

TUE, 13 OCT 2026 UPDATED 08:05 AM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
13 Oct 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 13 Oct 2026, 08:05 AM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अंतर्विभागीय बैठक आयोजित, विभागों को बेहतर समन्वय के निर्देश

बदायूं में राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में रैबीज की रोकथाम, आवारा कुत्तों के नियंत्रण, टीकाकरण, जागरूकता और एंटी-रैबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बदायूं में राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम की अंतर्विभागीय बैठक में मौजूद स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी
बदायूं में राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयोजित अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में मौजूद अधिकारी। फोटो: फोटो: स्वास्थ्य विभाग, बदायूं Rohilkhand Prabhat
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं। राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम के सफल संचालन और रैबीज की रोकथाम को लेकर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ पशुपालन, नगर निकाय, शिक्षा और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मोहम्मद तहसीन ने कहा कि रैबीज उन्मूलन के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम की प्राथमिकताओं और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक का संचालन एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. कौशल गुप्ता ने किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि रैबीज एक जानलेवा वायरस है, लेकिन समय पर उचित उपचार और बचाव के उपायों से इससे बचाव संभव है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रैबीज के मामलों की रोकथाम प्रभावी तरीके से की जा सके।

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि आवारा कुत्तों के नियंत्रण, बंध्याकरण और रैबीज रोधी टीकाकरण में पशुपालन और नगर निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके अलावा लोगों को रैबीज से बचाव के प्रति जागरूक करने और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी-रैबीज वैक्सीन तथा एंटी-रैबीज सीरम की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. कौशल गुप्ता ने रैबीज के लक्षणों, संक्रमण के जोखिम और कुत्ते या अन्य संदिग्ध संक्रमित पशु के काटने के बाद किए जाने वाले प्राथमिक उपचार की जानकारी दी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि किसी भी जानवर के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोना चाहिए। इसके बाद बिना किसी अंधविश्वास या देरी के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार और रैबीज रोधी टीकाकरण कराना चाहिए।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के अलावा पशुपालन, शिक्षा और पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी विभागों ने जिले में रैबीज की रोकथाम और नियंत्रण के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

स्रोत: स्थानीय प्रशासन

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 1,343 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं में अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदयात्रा।
महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर BJP महिलामोर्चा का प्रदर्शन
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत का मामला
वजीरगंज में डेंगू से महिला की मौत, तीन बच्चे भी बुखार से पीड़ित
बदायूं में दहेज हत्या के आरोप से जुड़ा मामला
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप,एसएसपी से शिकायत
बदायूं में मानदेय बढ़ाने की मांग करतीं आशा संगिनियां।
26 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला तो करवा चौथ पर लखनऊ में धरना देंगी आशा संगिनियां

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP