लोड हो रहा है...

SUN, 29 NOV 2026 UPDATED 07:47 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
29 Nov 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 29 Nov 2026, 07:47 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

भाजपा अनु. मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, मिशन 2027 पर नजर

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेजपाल सागर ने बदायूं में नई जिला कार्यकारिणी घोषित की। 44 कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई।

बदायूं में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित करते जिलाध्यक्ष तेजपाल सागर।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी में शामिल नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। फोटो: भाजपा अनुसूचित मोर्चा, बदायूं
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित विभिन्न पदों पर कुल 44 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम के गठन के साथ ही भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देने का संदेश दिया है। पार्टी का लक्ष्य जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुसूचित मोर्चा पार्टी संगठन का महत्वपूर्ण अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अनुसूचित समाज के सम्मान, सामाजिक न्याय, शिक्षा, आवास, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए अनेक कार्य किए गए हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने और जनपद की सभी छह विधानसभा सीटों पर विजय प्राप्त करने में अनुसूचित मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेजपाल सागर ने कहा कि नई जिला कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। सभी पदाधिकारी गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर अनुसूचित समाज के लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ेंगे। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को समाज के बीच पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मिशन 2027 को लक्ष्य बनाकर प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करेगा। अनुसूचित समाज की व्यापक भागीदारी के साथ भाजपा को मजबूत बनाना और प्रदेश में फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में योगदान देना ही संगठन का संकल्प है।

नई जिला कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

जिला उपाध्यक्ष: संजीव सागर, जयपाल दिवाकर, कुलदीप दिवाकर, बॉबी कोरी, राजकुमार सोनकर, भगवान सिंह वर्मा, राधेश्याम भास्कर और अर्चित सिंह।

जिला महामंत्री: सुखदेव वर्मा, सौरभ भारती और अभिषेक वर्मा।

जिला मंत्री: राज दिवाकर, अशोक भारती, राधेश्याम सागर, राहुल कुमार वाल्मीकि, पप्पू गिहार, आकाश कुमार वाल्मीकि, सूरजपाल सागर और मनोज चौधरी।

जिला कोषाध्यक्ष: शैलेन्द्र सागर।

जिला सह कोषाध्यक्ष: राजकुमार वाल्मीकि।

जिला मीडिया संयोजक: अमित पिप्पल।

जिला मीडिया सह संयोजक: प्रदीप कुमार वाल्मीकि।

जिला कार्यालय मंत्री: मनोज कुमार सागर।

जिला सह कार्यालय मंत्री: अंकित मथुरिया और रजत वाल्मीकि।

जिला सोशल मीडिया संयोजक: तेजस्वी सागर।

जिला सोशल मीडिया सह संयोजक: हरीचरन पासी और अंकित गौतम।

जिला आईटी संयोजक: देवेश कुमार वर्मा।

जिला शोध प्रमुख: वीरेश सोनकर।

जिला कार्यसमिति सदस्य: राजेश सागर, प्रमोद सागर, मंगलीराम माथुर, ब्रह्मानन्द सागर, शनिराज प्रभाकर, सचिन वाल्मीकि, प्रदीप दिवाकर, हरी राम कोरी, अर्जुन गिहार, निरोत्तम सागर, हरिओम वर्मा, जितेन्द्र सागर और सतेंद्र वर्मा।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

भाजपा अनु. मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, मिशन 2027 पर नजर - फोटो 2

स्रोत: अन्य

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 15,484 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं के बसई गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से कथित तौर पर राजनीतिक नारे लगवाने का वायरल वीडियो।
शिक्षा के मंदिर में सियासत:बच्चों से लगवाए‘कमल खिलाने’के नारे,वीडियो वायरल
बदायूं में कोहरे से बचाव के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाते हुए।
बदायूं में कोहरे से बचाव के लिए 30 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए, 14 सीज
बदायूं के चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज में यातायात माह के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते TSI
चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
संविधान दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूं में छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करते हुए।
संविधान दिवस पर बदायूं में 1.72 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने एक स्वर में पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP