लोड हो रहा है...

SUN, 29 NOV 2026 UPDATED 07:47 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
29 Nov 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 29 Nov 2026, 07:47 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की तैयारियों का एसपी सिटी ने लिया जायजा

बदायूं में मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) की तैयारियों का एसपी सिटी ने निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी और जनसुविधाओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

बदायूं के मेला ककोड़ा गंगा तट पर मिनी कुंभ की तैयारियों का निरीक्षण करते अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार।
मेला ककोड़ा की तैयारियों का जायजा लेते एएसपी नगर अभिषेक कुमार, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। फोटो: पुलिस विभाग, बदायूं।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

बदायूं। गंगा तट पर लगने वाले ऐतिहासिक मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) के आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार ने मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए मेला स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों का निर्माण और मरम्मत निर्धारित समय में पूरी कराई जाए। उन्होंने मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिए।

एएसपी ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को जाम और अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।

उन्होंने मेला परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता और अन्य जनसुविधाओं की व्यवस्था भी समय से सुनिश्चित कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान कादरचौक थानाध्यक्ष विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की तैयारियों का एसपी सिटी ने लिया जायजा - फोटो 2

स्रोत: पुलिस

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 8,769 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं के बसई गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से कथित तौर पर राजनीतिक नारे लगवाने का वायरल वीडियो।
शिक्षा के मंदिर में सियासत:बच्चों से लगवाए‘कमल खिलाने’के नारे,वीडियो वायरल
बदायूं में कोहरे से बचाव के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाते हुए।
बदायूं में कोहरे से बचाव के लिए 30 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए, 14 सीज
बदायूं के चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज में यातायात माह के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते TSI
चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
संविधान दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूं में छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करते हुए।
संविधान दिवस पर बदायूं में 1.72 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने एक स्वर में पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP