लोड हो रहा है...

SUN, 29 NOV 2026 UPDATED 07:46 PM
RNI: UPHIN/2023/91010 | राष्ट्रीय हिन्दी समाचार पत्र | भारत सरकार से मान्यता प्राप्त | प्रधान सम्पादक: अरविन्द कुमार गौतम | बदायूं, उत्तर प्रदेश
29 Nov 2026 | EN / HI

नेविगेशन मेनू

📍 ज़िला चुनें: सभी ज़िले बदायूं बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर मुरादाबाद संभल
📰 ताज़ा
खबरें
न्यूज़रूम लाइव अंतिम अपडेट: 29 Nov 2026, 07:46 PM RSS फीड समाचार भेजें संपादकीय संपर्क

पूर्व सैनिक गार्ड हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार,महाजाम के बाद हरकत में आई पुलिस

पूर्व सैनिक गार्ड राकेश कुमार की हत्या के मामले में उझानी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चार डंडे और बाईक बरामद की। मुख्य आरोपी पर पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं।

उझानी में पूर्व सैनिक गार्ड राकेश कुमार हत्याकांड में गिरफ्तार चार आरोपी और पुलिस द्वारा बरामद मोटरसाइकिल व लाठी-डंडे।
पूर्व सैनिक गार्ड हत्याकांड में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई। फोटो: बदायूं पुलिस।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

हत्या की धारा बढ़ाई, चार डंडे और मोटरसाइकिल बरामद; मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं चार मुकदमे, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

उझानी (बदायूं), पूर्व सैनिक सुरक्षा गार्ड राकेश कुमार की पीट-पीटकर हत्या के मामले में उझानी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राकेश कुमार की मौत के बाद आक्रोशित पूर्व सैनिकों ने शनिवार को अंबेडकर चौराहे पर महाजाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई थी। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और सुरक्षा देने की मांग की थी। सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज पाठक ने गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन को लखनऊ तक ले जाने की चेतावनी दी थी। इसी बीच पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चार डंडे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर की रात मंडी सचल दल मिर्च लदे वाहन संख्या UP24AT8308 की चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान मंडी सुरक्षा गार्ड राकेश कुमार ने वाहन के कागजात मांगे तो विवाद हो गया। आरोप है कि वाहन चालक ने फोन करके अपने छह साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने राकेश कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनका सिर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए बरेली मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां 21 नवंबर की रात 11:31 बजे उनकी मौत हो गई।

मंडी समिति सचिव रिंकू लाल कश्यप की तहरीर पर 20 नवंबर को थाना उझानी में अज्ञात वाहन चालक और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। राकेश कुमार की मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा 103(1)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी।

अंबेडकर चौराहे पर लगाया था जाम

राकेश कुमार की मौत से आक्रोशित पूर्व सैनिक शनिवार को अंबेडकर चौराहे पर एकत्र हुए और जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि घटना के कई दिन बीतने के बावजूद किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सूचना पर सीओ उझानी राहुल पांडेय मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन पूर्व सैनिक तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज पाठक ने कहा कि यदि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूर्व सैनिक सड़क से लेकर लखनऊ तक आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई।

गौशाला के पास से चार आरोपी दबोचे

एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह और सीओ उझानी राहुल पांडेय के पर्यवेक्षण में पुलिस ने 22 नवंबर को दोपहर गौशाला के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रतिराम और पिन्टू उर्फ नरेंद्र निवासी नगला सलार थाना मुजरिया, शिवम निवासी नगरिया हरदास थाना अलापुर, हाल निवासी बालाजीपुरम उझानी तथा धनपाल निवासी ग्राम कुड़ानरसिंहपुर थाना उझानी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल चार डंडे बरामद किए। इसके अलावा होंडा सीबीजेड मोटरसाइकिल संख्या UP24N9980 भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी रतिराम के खिलाफ पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)300 x 250
📢

विज्ञापन स्थान (300 x 250)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

पूर्व सैनिक गार्ड हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार,महाजाम के बाद हरकत में आई पुलिस - फोटो 2

स्रोत: सरकारी विज्ञप्ति

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
📢

विज्ञापन स्थान (728 x 90)

इस प्रमुख स्थान पर अपना व्यापारिक या शुभकामना विज्ञापन लगाएं।

📺 YOUTUBE
रोहिलखण्ड प्रभात
ताज़ा खबरों के वीडियो देखें
▶ Subscribe करें
👁️ 16,195 व्यूज

संबंधित खबरें

बदायूं के बसई गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से कथित तौर पर राजनीतिक नारे लगवाने का वायरल वीडियो।
शिक्षा के मंदिर में सियासत:बच्चों से लगवाए‘कमल खिलाने’के नारे,वीडियो वायरल
बदायूं में कोहरे से बचाव के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाते हुए।
बदायूं में कोहरे से बचाव के लिए 30 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए, 14 सीज
बदायूं के चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज में यातायात माह के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते TSI
चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
संविधान दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूं में छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करते हुए।
संविधान दिवस पर बदायूं में 1.72 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने एक स्वर में पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

📰 न्यूज़ लेटर सब्सक्राइब करें

सभी नई और महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाएं। कोई स्पैम नहीं, केवल सर्वश्रेष्ठ समाचार।

विज्ञापन (ADVERTISEMENT)728 x 90
YOUWE GROUP